नई दिल्ली

तमिलनाडु और असम की आठ राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव अधिसूचना जारी।

नई दिल्ली : भारत के चुनाव आयोग ने सोमवार को तमिलनाडु और असम की आठ राज्यसभा सीटों के लिए आगामी चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी. अधिसूचना जारी होने के बाद तमिलनाडु और असम से उच्च सदन की इन आठ सीटों के लिए नामांकन दाखिल करना शुरू हो गया.राज्यसभा की आठ सीटों में से छह तमिलनाडु और दो असम से है।

भारत के चुनाव आयोग ने राज्यसभा की इन सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की है क्योंकि मौजूदा सदस्य इसी महीने और जुलाई में रिटायर हो जाएंगे. असम में 14 जून को रंजन दास और बीरेंद्र प्रसाद वैश्य राज्यसभा सांसद के तौर पर रिटायर होंगे. तमिलनाडु में अंबुमणि रामदास, एम षणमुगम, एन चंद्रशेखरन, एम मोहम्मद अब्दुल्ला, पी विल्सन और वाइको 24 जुलाई को रिटायर होंगे।

9 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 जून है और नामांकन पत्रों की जांच अगले दिन की जाएगी. अधिसूचना के अनुसार नाम वापस लेने की लास्ट डेट 12 जून है. मतदान 19 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन मतगणना होगी. चुनाव संपन्न होने की अंतिम तारीख 23 जून है।

उल्लेखनीय है कि भारत के चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसरउपलब्ध कराए गए पूर्व-निर्धारित विनिर्देश के केवल यूनिफाइड बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही उपयोग करेगा. किसी भी परिस्थिति में उपरोक्त चुनावों में किसी अन्य पेन का उपयोग नहीं किया जाएगा. चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करके चुनाव प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी के लिए पर्याप्त उपाय करने का भी निर्देश दिया है।

देश भर में कोविड-19 के सक्रिय मामलों को ध्यान में रखते हुए. चुनाव आयोग ने कहा, “ईसीआई द्वारा समय-समय पर जारी किए गए कोविड-19 के व्यापक दिशा-निर्देश, जो ईसीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, का सभी व्यक्तियों द्वारा पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान, जहां भी लागू हो, पालन किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button