
हरिद्वार : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, मानसा देवी मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा मंदिर के पास स्थित सीढ़ियों पर हुआ, जहां अचानक भारी भीड़ उमड़ने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों की इस भगदड़ में 06 मौत हो गई है वहीं लगभग 35 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय हरिद्वार में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है और पुलिस-प्रशासन की टीम स्थिति पर नज़र बनाए हुए है। मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ थी क्योंकि सावन का महीना चल रहा है, और इसी बीच यह हादसा हुआ।
मनसा देवी मंदिर के बाहर हुई भगदड़ के संबंध में जानकारी हेतु पुलिस द्वारा निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
कंट्रोल रूम हरिद्वार ☎️
1. +91 94111 12973
2. +91 9520625934



