उत्तराखंडदेहरादून

आशा, आंगनवाड़ी, भोजनमाता यूनियनों की मुख्यमंत्री से वार्ता।

देहरादून : सीटू से सम्बद्ध आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन , आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन , उत्तराखण्ड भोजनमाता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों की वार्ता मांगों को लेकर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता सम्पन्न हुई, जिस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मांगों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।

तीनों यूनियनों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को रखा जिसमें मानदेय बढ़ाने, स्वास्थ्य बीमा (ईएसआई) की सुविधा देने, भोजनमाताओ को निकालने वाले आदेश को रद्द करने, ग्रेजुएटी देने, 46 वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशें लागू करने व सेवानिवृत्ति के पश्चात पेंशन देने आदि मांगे रखी जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वाशन प्रतिनिधिमंडल को दिया व एक कमेटी का गठन किया गया जो इनसे मिलकर अपनी रिपोर्ट सरकार को देगा।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज ,आशा यूनियन से शिवा दुबे , कलावती चन्दोला ,सीमा आंगनवाड़ी से जानकी चौहान ,चित्रकला , रजनी गुलेरिया ,सुनीता रावत , लक्ष्मी पंत ,रेखा नेगी भोजन माता यूनियन से मोनिका , रोशनी सहित आदि लोग उपस्तिथ थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button