
हरिद्वार : बहुजन समाज पर्टी के प्रदेश कार्यालय शिवालिक नगर पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश कमेटी का गठन किए जाने पर प्रदेश कार्यालय शिवालिक नगर हरिद्वार पर हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया है।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी विजय सिंह ने वरिष्ठ लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हए संगठन को मजबूत बनाने का आव्हान किया, प्रदेश प्रभारी ने दिग्विजय सिंह को जिला प्रभारी देहरादून नियुक्त किया, साथ ही कार्यकर्ताओं को तन मन धन के साथ पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दे ताकि पार्टी बहुमत के सथ अपना परचम लहरा सकें।

मुख्य अतिथि विजय सिंह प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड नौशाद अली, रविंद्र गौतम, प्रदीप सैनी, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पाल, प्रदेश महासचिव राजदीप मैनवाल, रतिराम, संजय खत्री, सत्येंद्र कुमार, प्रदेश सचिव डॉ मनीराम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवम कश्यप, चरण सिंह बर्मन, कोषाध्यक्ष सूरजमल, जिलाध्यक्ष मदनलाल साहित आदि लोग उपस्थित रहे।

