उत्तराखंडगढ़वालराजनीति

सदस्यता अभियान के दौरान भारी संख्या में लोगों ने थामा पार्टी का दामन।

चमोली : राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (आरआरपी) ने चमोली जिले में प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल के नेतृत्व में एक व्यापक सदस्यता अभियान शुरू किया, जिसमें हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अभियान के तहत पार्टी ने जिला और ब्लॉक स्तर पर नए नेतृत्व की नियुक्तियां भी कीं, जिससे क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिली है।

सदस्यता अभियान के दौरान अंजू सती को जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), चमोली, नरेश सती को कर्णप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष, दर्शनी कोहली को पोखरी ब्लॉक अध्यक्ष, सागर कोठियाल को थराली ब्लॉक अध्यक्ष और अनिल को ग्राम सभा अध्यक्ष, गिरसा नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही, आशा देवी, शुशीला देवी, बसंती देवी, शाकम्वरी देवी, बीना देवी, नीलम देवी, मीना दर्शनी देवी, दीपा देवी, कविता देवी, गुड्डी देवी, रेखा देवी, अंजली देवी सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की सदस्यता ली।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि यह अभियान उत्तराखंड के स्थानीय मुद्दों, जैसे भू-कानून और मूल निवास, को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए शुरू किया गया है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी क्षेत्रीय हितों और जनता की समस्याओं के प्रति समर्पित है।

प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य उत्तराखंड के हर कोने तक पहुंचना और स्थानीय लोगों की आवाज को मजबूत करना है।

इस अभियान से हमें नई ऊर्जा मिली है, और हम आगामी चुनावों में सभी सीटों पर मजबूती से लड़ेंगे।”पार्टी ने जल्द ही अन्य जिलों में भी संगठन विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की योजना बनाई है।

इस अवसर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, देहरादून जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुसाई, टिहरी जिलाध्यक्ष बिशन सिंह कंडारी आदि पदाधिकारीगण शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button