गुजरात

23 वर्षीय शिक्षिका 11 साल के स्टूडेंट के साथ फरार, अपहरण का केस दर्ज।

सूरत : सूरत के पूणा इलाके में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. इसमें एक 23 वर्षीय शिक्षिका 11 वर्षीय स्टूडेंट के साथ फरार हो गई है. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ छात्र के अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र 25 अप्रैल की दोपहर घर के बाहर खेल रहा था. इसके बाद वह वहां से गायब हो गया. सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर 23 वर्षीय शिक्षिका स्टूडेंट को ले जाते हुए दिखाई पड़ रही है. यह शिक्षिका पिछले तीन वर्षों से बच्चे को ट्यूशन पढ़ा रही था और स्कूल में उसकी क्लास टीचर भी रह चुकी थी।

जांच में पता चला कि दोनों शाम पांच बजे सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. शिक्षिका ने वहीं अपना फोन बंद कर दिया और बच्चे के साथ ट्रेन में सवार होकर चली गई. इतना ही नहीं उन्होंने बुक माई ट्रिप के माध्यम से एक टूर पैकेज भी बुक किया।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि शिक्षिका को एक दिन पहले कपड़ों का एक बैग ले जाते हुए देखा गया था. अगले दिन वह बच्चे को ले गई. हालांकि बच्चे के पास कोई सामान नहीं था. फिलहाल मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं. इनमें दो टीमें पुणा पुलिस की और एक टीम कापोद्रा की, अलग-अलग दिशाओं में जांच कर रही हैं. साथ ही दोनों परिवार भी तलाश में शामिल हो गए है।

इस बारे में बच्चे के पिता ने बताया कि जब उन्होंने शिक्षिका के माता-पिता से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह दोपहर दो बजे के बाद घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी तथा उसका फोन भी बंद है. मामले में पुलिस ने स्टूडेंट के अपहरण का मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच केंद्रित कर दी है. जांच में स्टूडेंट और शिक्षिका को सूरत रेलवे स्टेशन पर देखा गया।

वहीं घटना के बारे में पूणा पीआई के.एम. देसाई ने बताया कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की जा रही है. शिक्षिका के गृहनगर की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button