नई दिल्ली
डीजल और पेट्रोल की कीमतें अभी नहीं बढ़ेगी।

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर भी एक्साइज ड्यूटी ₹2/लीटर बढ़ाई, आदेश के आधे घंटे बाद केंद्र की सफाई- यह खर्चा पेट्रोलियम कंपनियां उठाएंगी। मतलब इसे कच्चे तेल की घटी कीमतों से एडजस्ट किया जाएगा।
अभी सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर 21.90 रुपए लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए लीटर ड्यूटी लगेगी।
सरकार ने कहा सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है, रिटेल प्राइस नहीं । इसका घरेलू बाजार की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा ।
