
देहरादून : कोतवाली ऋषिकेश, आज दिनांक 11/04/2024 को कोतवाली ऋषिकेश को सूचना प्राप्त हुई कि गली नंबर 8 मालवीय नगर ऋषिकेश में एक लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर पुलिस द्वारा वीडियो ग्राफी/ फोटोग्राफी कर शव को जिला अस्पताल ऋषिकेश मोर्चरी भेजा गया है। मृतका अपनी मौसा-मौसी के साथ 3 वर्षों से किराए के मकान पर मालवीय नगर ऋषिकेश में रह रही थी। मृत्यु के कारणो की जांच की जा रही है।
मृतका का नाम पता
रितू पुत्री बलराम निवासी गली नंबर 8 मालवीय नगर ऋषिकेश मूल निवासी ग्राम विकसुकिया पोस्ट रतनपुरा, जिला मऊ, उत्तर प्रदेश उम्र 18 वर्ष।


