उत्तर प्रदेशराजनीति

सपा प्रत्याशी रहे गुलशन यादव पर 50 हजार का इनाम घोषित।

प्रतापगढ़ : कुंडा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे गुलशन यादव पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. गुलशन यादव कुंडा थाने का वांछित अपराधी है. कुंडा पुलिस ने अपराधी की गिरफ्तारी के लिए अपील जारी की है. लोगों से सहयोग की अपील भी की है. गुलशन यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज अजय कुमार मिश्र द्वारा 50 हजार का यह इनाम घोषित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गुलशन यादव के खिलाफ कुल 53 मामले दर्ज हैं. वह कई वर्षों से फरार चल रहा है. पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश देनी पड़ रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है, कि यदि उन्हें गुलशन यादव के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तत्काल पुलिस को सूचित करें. पुलिस ने आश्वासन दिया है, कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस ने गुलशन यादव की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है. पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है. पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दिन-रात काम कर रही हैं. सपा नेता की आवासीय जमीन, लग्जरी वाहन और बैंक खाते को कुर्क करने का आदेश हुआ था।

बताया जा रहा है, कि यह संपत्ति प्रयागराज से लेकर प्रतापगढ़ तक फैली हुई है. पुलिस प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत इस अवैध संपत्ति को जब्त करने का निर्णय लिया है. सपा नेता गुलशन यादव पुत्र स्व. सुंदर लाल यादव निवासी माऊ दारा थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ के खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में 53 मुकदमें प्रतापगढ़ में दर्ज हैं. वह यहां के गैंग का लीडर भी है. गुलशन यादव प्रतापगढ़ में सपा का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष भी है. सपा नेता पर गैंगस्टर एक्ट के तहत उनकी 7 करोड़ 15 हजार 500 रुपए की संपत्ति जब्त की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button