
देहारादून : विगत दिनों में गौ माता की दयनीय हालत के मध्यनजर राधा सेमवाल धोनी व उनकी टीम द्वारा घंटाघर से गांधी पार्क तक रैली निकाली गई ओर गौ वंश की हो रही दुर्दशा ओर देहरादून में चल रही अनेकों गौशालाओं जिसमे हरिओम आश्रम की तीन चार गौशालाओं में दर्जनों गौ वंश मृत पाए गए जिसको लेकर हुमने अपना विरोध दर्ज कराया।
इसी प्रकार कुछ ओर गौ शाला भी सामील है, ज्ञात है पिछले महीने अनेकों गौ शाला के संचालन मे हो रही अनियमितवों को ध्यान मे रखते हुए जिला प्रशासन को हुमने सिकायत की ओर प्रसासन ने जांच के आदेश भी दिए लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार कार्यवाही नहीं हुए जिसका हम लोगों ने आज विरोध किया ओर सरकार से मांग की इस प्रकार की सभी गौशालाओं को बंद कराया जाय ताकि गौ वंश पर हो रहे अत्याचार बंद हो सके ।



