नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ ने दूसरी बार की बातचीत।

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMO) ने सोमवार को आपस में बातचीत की. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ऐसी जानकारी मिली है कि दोनों डीजीएमओ ने सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी रोकने के लिए दोनों पक्षों के बीच 10 मई को बनी सहमति के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया. भारत की ओर से डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बात की।

बता दें कि हॉटलाइन पर यह बातचीत पहले दोपहर 12 बजे होनी थी. लेकिन यह बातचीत शाम पांच बजे शुरू हुई. बातचीत के परिणाम के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी. इस पर भारत ने बदला लेने के लिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला बोला था. 6 मई की देर रात शुरू हुई भारत की कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा. इसके बाद उसने शांति का प्रस्ताव रखा. तब पहली बार पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को फोन पर बात कर संघर्ष विराम करने की अपील की थी।

भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच हुई बातचीत में संघर्ष विराम पर सहमति बन गई थी. इसके बाद 10 मई को शाम 5 बजे से दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला लिया. हालांकि, पाकिस्तान ने तीसरे घंटे में ही सीजफायर को तोड़ते हुए भारत के रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया था. हालांकि पहली बार डीजीएमओ की बातचीत में दूसरी बार हॉटलाइन से जुड़ने के लिए जो 12 मई को 12 बजे का वक्त तय था, उस वक्त पर बातचीत शुरू नहीं हो पाई थी जो शाम को पांच बजे हो सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button