उत्तराखंड

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविकाओं को साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।

दशोली : पुलिस अधीक्षक, चमोली रेखा यादव के निर्देशन में चल रहे वृहद जन जागरुकता अभियान के तहत आज दिनांक 22.02.2024 को प्रभारी साइबर सेल उ0नि0 नवनीत भण्डारी द्वारा दशोली ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सेविकाओं को साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में होने वाला सबसे सक्रिय अपराध है, जिसमें हम लोभ लालच और झांसे में आकर फंस जाते हैं, जब तक जानकारी हो पाती है, तब तक काफी देर हो जाती है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह भी बताया गया कि अक्सर हम लोग मोबाइल फोन के उपयोग के समय भी लापरवाही बरतते हैं, गूगल या अन्य सर्च इंजन में हेल्पलाइन नम्बर ढूंढने का प्रयास करते हैं, जिसका साइबर ठग फायदा उठाते हैं।

साइबर अपराध मोबाइल में अनावश्यक ऐप्स इंस्टॉल कर देने से, अनजान वीडियो कॉल उठाने से, अन्जान नम्बर से भेजे गये लिंक पर क्लिक कर देने से आप साइबर अपराध का शिकार बन सकते हैं। जब तक हमें अपने साथ साइबर अपराध होने की जानकारी हो पाती है, तब तक काफी देर हो जाती है। इससे बचाव का उपाय सतर्कता तथा हमारी जागरुकता है, किसी से अपनी निजी जानकारी साझा न करें।

अनजान लिंक को न खोलें, बच्चों को अनावश्यक ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स इंस्टॉल न करने दें तथा साइबर अपराध हो जाने की दशा में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। तदोपरान्त साइबर अपराधों से जागरूकता सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button