
देहरादून : बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान, सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, सभी लोग परेशान है, भाजपा सरकार में महगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर लेकिन भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण कर चुनाव जीतना चाहती है और एक धर्म के लोग को टारगेट बनाया जा रहा है, जो कि देवभूमि उत्तराखंड के लिए खतरनाक है, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता छोटी छोटी सभाएं कर भाजपा की विभाजनकारी नीति को उजागर कर रहे है।
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव एव जिला प्रभारी समाजवादी पार्टी देहरादून गुलफाम अली ने नए हल्द्वानी प्रकरण की हाईकोर्ट के सीटिग जज की देख रेख में न्यायिक जांच की मांग की, हल्द्वानी में सरकार बेकसूर अल्पसंख्यको को जैल भेज रही जो सरासर गलत है, समाजवादी पार्टी दोषियों का समर्थन नही करती जांच में जो दोषी है उनको कडी सजा मिलनी चाहिए, भाजपा सरकार मुसलमानों को निशाना बना रही है जिसे समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और संविधानिक दायरे मे रहकर विरोध भी करेगी।
पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि समाजवादी लोकसभा चुनाव में पुरी मजबूती के साथ भागेदारी करेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जो भी निर्देश होगा उसका पालन किया जायेगा, बैठक में निर्णय लिया गया है कि इण्डिया गठबन्धन में समाजवादी पार्टी को उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट पर सपा का प्रत्याशी हो, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सगीर मिर्जा ने की और संचालन जिला प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने किया ।
इस बैठक में महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती रूहि अंजुम, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री आभा बडथवाल, लोहिया वाहनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुराग कुकरैती, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव नीरज यादव, महानगर अध्यक्ष सुरेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी नासिर मसूरी, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा बोरा, प्रदेश सचिव पूर्व डी एस पी जी सी यादव, जिला सचिव मास्टर बिरमसिह, जिला सचिव पुष्कर सिह, डाक्टर रागिनी चौहान, जावेद अंसारी, जिला सचिव मुकेश सिह, गौरव जोशी, समीर मलिक, जावेद खान, अखिलेश सिह सहित आदि लोग मौजूद थे।



