उत्तराखंडदेहरादून

सुभाष डण्डरियाल अध्यक्ष और अनन्त आकाश सचिव चुने गए।

देहरादून  : कालिन्दी एन्क्लेव नागरिक वैलफेयर सोसायटी (रजि) यहाँ कालिन्दी एन्क्लेव सामुदायिक भवन में चुनाव अधिकारी डाक्टर आर एन शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ ।

इस बार्षिक चुनाव में सर्वश्री सुभाष डण्डरियाल (अध्यक्ष) अनन्त आकाश (सचिव) रामपद जाना (कोषाध्यक्ष), वाई के त्यागी (संरक्षक) ,अर्जुन त्यागी (उपाध्यक्ष), ए के सिंह (सहसचिव),डी डी डालाकोटी (सलाहकार) तथा प्रदीप सिंह (आडिटर)चुने गये ।कार्यकारिणी का बिस्तर अगली बैठक में किया जायेगा।

चुनाव से पूर्व निवर्तमान सचिव अनन्त आकाश ने सोसायटी द्वारा किये कार्य पर बिस्तार से अपनी रखी तथा कोषाध्यक्ष की ओर से आडिटर प्रदीप सिंह ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसे आमसभा ने पारित किया ।

निवर्तमान अध्यक्ष देवेन्द्र भास्कर ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद अदा किया इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तथा चुनाव सम्पन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाषचंद्र डण्डरियाल उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित कर सभा का समापन की घोषणा की ।

सभा में निवर्तमान संरक्षक प्रदीप गोयल के अलावा एम एन पाराशर ,राजीव बजाज ,एच एस आहुजा ,पी के अग्रवाल , जे के सिंह ,एस एन सिंह ,डाक्टर मुकेश गोयल ,हर्ष कुमार ,सुभाष वर्मा ,समीर कोठारी ,नैनसुख वर्मा ,प्रभाकर गुप्ता ,ब्रह्मानन्द नौंगाई ,सन्दीप शर्मा , विवेक ग्रोवर ,रूपा त्रिपाठी ,ज्योति पाल ,मनीष गुप्ता ,सुरेशकुमार ,सन्दीप शर्मा ,विजय नौंगाई आदि बड़ी संख्या सोसायटी सदस्य शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button