उत्तर प्रदेश

डॉ. सुरेन्द्र चौधरी को राज्य स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति सदस्य किया मनोनीत।

भाजपा नेता जितेन्द्र गौड़ सहित तमाम नेताओं ने दी बधाई।

गाजियाबाद : पूर्व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने एमएलसी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति सदस्य मनोनीत किया है। इस पर उनके प्रतिनिधि भाजपा नेता जितेन्द्र गौड़ व अन्य तमाम नेताओं न समर्थकों ने बधाई दी है।

एमएलसी डॉ. सुरेंद्र चौधरी के प्रतिनिधि जितेन्द्र गौड़ ने कहा कि कि कुछ माह पहले डॉ. सुरेंद्र चौधरी को प्रदेश सरकार ने विधान परिषद की अध्ययन संसदीय समिति का पहले सभापति बनाकर दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री बनाया था। अब उनकी कार्यो व अपने कर्त्तव्य के प्रति निष्ठा को देखते हुए योगी सरकार की सिफारिश पर उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति सदस्य बनाकर दोहरी जिम्मेदारी दी गयी है। इससे उनके समर्थकों ने भारी खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी व राज्यपाल आनंदी पटेल के प्रति आभार प्रकट किया है।

बता दें कि राज्य स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री है, जबकि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना हैं। इस समिति में मुख्य सचिव ,डीजीपी सहित कुल 25 सदस्य हैं? यह समिति एससीएटी संबंधित मामलों को शिकायतों की सुनवाई करके पीड़ितों को जल्द की जल्द न्याय दिलाने का काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button