उत्तराखंडदेहरादून

महासंघ ने की संत शिरोमणि गुरु रविदास की मूर्ति लगाने की मांग।

ऋषिकेश : अखिल भारतीय डॉ भीमरावअंबेडकर महासंघ द्वारा उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के माध्यम से मुख्यमंत्री ,उत्तराखंड सरकार ,को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया, जिसमें महासंघ ने अवगत कराया है कि हरिद्वार रोड बाईपास के मनसा देवी स्थित रेलवे फाटक के पास संत शिरोमणि गुरु रविदास की भव्य मूर्ति लगाने की मांग की गई है ।

महासंघ सदस्यों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि ऋषिकेश देश विदेश में आध्यात्मिक तथा देव नगरी के रूप में विख्यात है यहां पर दूर-दूर से हजारों लाखों सैलानियों का आगमन लगा रहता है तथा उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारों धाम यात्रा का मुख्य द्वार भी है मगर दुर्भाग्य है की समस्त देव नगरी ऋषिकेश में संत शिरोमणि गुरु रविदास की ना तो कोई प्रतिमा स्थापित है ना ही कोई मंदिर भी नहीं बना है।

मां गंगा का मुख्य द्वार ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर भी गंगा के परम भक्त मां गंगा के पावन तट पर भी संत शिरोमणि गुरु रविदास की प्रतिमा भी नहीं है उन्होंने मुख्यमंत्री से उक्त प्रकरण को देखते हुए उत्तराखंड सरकार से निवेदन किया कि ऋषिकेश के मुख्य द्वार मनसा देवी रेलवे फाटक के समीप भव्य विचार प्रतिमा लगाने की मांग की है।

अतः आपसे अखिल भारतीय डॉ भीमरावअंबेडकर महासंघ ,हरिद्वार बायपास रोड स्थित मनसा देवी, रेलवे फाटक ,के पास संत शिरोमणि गुरु रविदास की मूर्ति लगाने की मांग की है अति शीघ्र संबंधित विभागीय अधिकारियों को उचित आदेश जारी करने की कृपा करें।

इस दौरान महासंघ अध्यक्ष पंकज जाटव, महासंघ, महासचिव सुभाष जाटव, महासंघ संरक्षक प्रदीप कुमार , उपाध्यक्ष रजत कलरा, मीडिया प्रभारी राजकुमार राज ,राधेश्याम, प्रदीप कुमार, जाटव ,बाबूराम ,अशोक जाटव, इंदर सिंह कटकवाल, वेदपाल नागी, भोलाराम,जसकरण यादव, राजेंद्र कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button