
देहरादून : आज दिनांक 13 दिसम्बर 2023 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन बलबीर सिंह रावत की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया, बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में सैनिक सम्मेलन आयोजित करने के लिए 19 दिसंबर 2023 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा से विचार विमर्श किया जाएगा।
तदोपरान्त उत्तराखण्ड प्रदेश के गढ़वाल मण्डल के श्रीनगर और कुमाऊँ मण्डल के अल्मोड़ा में सैनिक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे ताकि प्रदेश में पूर्व सैनिक/अर्धसैनिक कांग्रेस के लिए ऊर्जा का कार्य करेंगे।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, कर्नल मोहन सिंह रावत, मेजर हरि सिंह चौधरी, सू0मे0 गोपाल सिंह गडिया, हव0 बलबीर सिंह, कैप्टन नारायण सिंह, ले0 सहदेव शर्मा, कैप्टन सजवाण, सूबे खुशाल सिंह राणा, आदि उपस्थित रहे।


