उत्तराखंड

राष्ट्रपति ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन।

पवित्र बद्रीनाथ धाम को बताया भारतीय संस्कृति और आध्यात्म का प्रेरणास्रोत।

उत्तराखंड : भारत राज्य के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज 08 नवम्बर 2023 को गढ़वाल हिमालय की गोद में अलकनन्दा के तट पर स्थित बैकुण्ठ धाम की आध्यात्मिक भूमि पर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान राज्यपाल उत्तराखंड ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह बद्रीनाथ धाम में स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुंची जहां पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव (IPS), मन्दिर समिति के पदाधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया।

तत्पश्चात बद्रीनाथ मन्दिर पहुंचकर राष्ट्रपति द्वारा अखण्ड़ ज्योति के दर्शन लगभग 30 मिनट तक भगवान बद्री विशाल की विशेष पूजा अर्चना कर देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूजा अर्चना के उपरांत राष्ट्रपति को मन्दिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा शाल, प्रसाद एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। राष्ट्रपति द्वारा बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान कार्यों के संबंध में राज्यपाल एवं  मुख्यमंत्री से जानकारी ली। राष्ट्रपति के सम्पूर्ण भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button