उत्तराखंडदेहरादून

नाबालिक बच्चों से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार।

देहरादून : कुछ लोगो द्वारा एक व्यक्ति जितेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मो0 किला , निकट गर्ल्स कॉलेज अफजलगढ़ थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर उप्र उम्र 32 वर्ष , हाल पता C/O राजेंद्र मल्होत्रा फ्लैट न0 204, 2nd फ्लोर, अल्फा टावर थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून, जिसके शरीर पर कमीज नहीं थी तथा चेहरे पर काले रंग का पदार्थ लगा हुआ था, को पकड़कर चौकी बाईपास थाना नेहरू कॉलोनी पर लाया गया, जिसके संबंध में उक्त व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि जितेंद्र उपरोक्त द्वारा 02 नाबालिक बच्चो के साथ काफी समय से कुकर्म किया जा रहा था।

जिसकी जानकारी होने पर आज उक्त बच्चो के परिजनों द्वारा अन्य लोगों की मदद से उक्त व्यक्ति जितेंद्र को पकड़कर चौकी पर लाया गया, घटना के संबंध में उक्त नाबालिक बच्चो के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button