उत्तराखंडदेहरादून

राज्य के युवाओं को मिलेगा पार्टी संगठन में कार्य करने मौका : सौरव आहूजा।

हरिद्वार/ देहरादून : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के दिशा- निर्देशानुसार उत्तराखंड राज्य में संगठन को मजबूत करने एवं युवाओं को पार्टी से जोड़ने के अभियान को गति दी जा रही है, इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य के को-ऑर्डिनेटर एवं राष्ट्रीय सचिव सौरभ आहूजा हरिद्वार स्थित प्रेस क्लब में राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में विचार-विमर्श किया।

बैठक में हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र से विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई युवाओं ने एनसीपी यूथ की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की, पार्टी की आगामी रणनीति व संगठन विस्तार तथा युवाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के निर्देशानुसार उत्तराखंड में संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्षम, ऊर्जावान एवं प्रबल युवा चेहरों को राजनीति में आगे लाने जोर दिया गया।

इस अवसर पर सौरभ आहूजा ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में नेतृत्व की अपार क्षमता है, एनसीपी यूथ का उद्देश्य युवाओं को केवल संगठन से जोड़ना ही नहीं, बल्कि उन्हें राजनीतिक एवं सामाजिक नेतृत्व के लिए उचित मंच और अवसर प्रदान करना भी है, उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी की ओर से मजबूत युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दी जाएगी और संगठन को प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

आहूजा ने कहा कि उत्तराखंड में संगठन विस्तार के साथ-साथ युवाओं की भागीदारी बढ़ाना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है, आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में युवा संवाद, सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।

एनसीपी यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में मजबूत संगठन, सक्रिय युवा नेतृत्व और जनसरोकारों की राजनीति के माध्यम से पार्टी को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

बैठक के दौरान सौरभ आहूजा के पुराने साथी शिवम पांडे, अरविंद नेगी, अक्षय गोस्वामी, वीरेंद्र सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button