
देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले विशेष अभियान के बारे में जानकारी दी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान को सफल बनाने में राजनैतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बीएसपी, आम आदमी पार्टी,सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



