उत्तराखंडदेहरादून

अधिकारियों ने किया लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना का स्थल निरीक्षण।

देहरादून : राजीव कुमार मेहरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में लीड एजेन्सी के अधिकारियों द्वारा दिनांक 06-10-2024 को परिवहन चैकपोस्ट आशारोडी के निकट घटित सड़क दुर्घटना का स्थल निरीक्षण किया गया, जिसमें शैलेश तिवारी, उप परिवहन आयुक्त, डॉ0 अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), देहरादून, संजय सिंह बिष्ट, नरेश संगल, अविनाश चौधरी, सहायक निदेशक/सदस्य लीड एजेंसी के अतिरिक्त रत्नाकर सिंह सहा0संभागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून, प्रोजेक्ट मैनेजर, एन0एच0ए0आई0 एवं अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जॉच दल में जे0पी0आर0आई0 प्राईवेट लि0 के टीम लीडर सुमित ढुल एवं अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए, लीड एजेन्सी द्वारा मौके पर उपलब्ध साक्ष्य एकत्र करने के साथ-साथ डाटकाली मन्दिर टनल से आशारोडी चैकपोस्ट तक नवनिर्मित मार्ग का भी अवलोकन किया गया।

इस मार्ग पर विगत कुछ समय से लगातार दुर्घटनाएं घटित हो रही है। यह भी देखा गया कि अधिकतर दुर्घटनाएं भारी वाहनों द्वारा प्रातः कालीन समय में कारित की गई है। आज हुई दुर्घटना में भी पुलिस विभाग की बस एवं भार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए। जॉच दल द्वारा विस्तृत जॉच कर आख्या शीघ्र प्रेषित की जाएगी। इसके अतिरिक्त एनएचएआई के अधिकारियांे द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा भी इस स्थल की सी0आर0आर0आई0 से आडिट कराया जा रहा है और उनकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर दीर्घकालीन उपाय किये जाएंगे।

तात्कालिक आवश्यकता एवं शॉर्ट टर्म उपाय के रूप में जॉच दल द्वारा निम्नलिखित कार्यवाही तत्काल किये जाने की आवश्यकता बताई गयी-

1. पुलिस चैकपोस्ट से ज्वाइन्ट चैकपोस्ट के मध्य लगभग 2 किमी मार्ग भाग पर कम से कम 02 स्थानों पर जिग-जैग बैरिकेटिंग लगाकर वाहनों की गतिसीमा को नियन्त्रित किया जाना आवश्यक है।

2. पूरे मार्ग पर दो-तीन स्थानों पर डिजीटल स्पीड डिस्प्ले बोर्ड लगाये जाएं।

3. आशारोडी चैकपोस्ट पर स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित डिस्प्ले बोर्ड को अन्यत्र शिफ्ट किया जाए।

4. चैकपोस्ट के निकट वृक्षों एवं झाड़ियो की लॉपिंग की जाए।

5. राज्य के प्रवेश द्वार पर एवं मार्ग में यात्रियों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों यथा-लगातार ढलान है, कृपया गति पर नियन्त्रण रखें, दुर्घटना संभावित स्थल-कृपया सावधानी बरतें, आदि बडे़ साईन बोर्ड लगाये जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button