उत्तराखंडदेहरादून

राष्ट्र पुरोधा” का विमोचन अपर निदेशक ने किया।

'राष्ट्र पुरोधा' का आगाज, मीडिया मानदंडों के पालन की उम्मीद।

देहरादून : प्रांतीय राजधानी देहरादून में प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। यहां से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘राष्ट्र पुरोधा’ का औपचारिक विमोचन सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी के हाथों संपन्न हुआ।

विमोचन से पहले आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में ‘राष्ट्र पुरोधा’ के संपादक पंडित शशिकांत दुबे ने मुख्य अतिथि आशीष कुमार त्रिपाठी का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। उन्होंने अपर निदेशक को शॉल, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया। इस मौके पर देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) उत्तराखंड के महासचिव और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वी.डी.शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अपर निदेशक सूचना आशीष कुमार त्रिपाठी और डॉ.वी.डी.शर्मा ने नए पत्र के प्रकाशन पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आशीष त्रिपाठी ने आशा व्यक्त की कि ‘राष्ट्र पुरोधा’ अपने नाम के अनुसार ही समाज में प्रहरी की भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि समाचार पत्र व्यावसायिक होड़ से अलग हटकर मूल्य आधारित पत्रकारिता और स्थापित मानदंडों का पूरी निष्ठा से पालन करेगा।

उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में स्थानीय और आंचलिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की हमेशा आवश्यकता रही है। ऐसे समय में नए साप्ताहिक पत्र का आगमन प्रादेशिक समाचार तंत्र को और मजबूती देने का काम करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button