

देहरादून : आधारशिला संस्थान कुमलडी रिखणीखाल के संस्थापक सचिव ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज सौड़ा सरोली को 08 कंप्यूटर प्रदान किए।
संस्थान द्वारा राजकीय इंटर कालेज बड़ासी में आयोजित कंप्यूटर वितरण समारोह में 03 विद्यालयों -राजकीय इंटर कालेज बड़ासी, इंटर कालेज सौड़ा सरोली तथा राजकीय बालिका इंटरकालेज अजबपुर को 08-08 कंप्यूटर प्रदान किये।
प्रधानाचार्य राम बाबू विमल ने आधारशिला संस्थान के संस्थापक सचिव नरेश घिल्डियाल का आभार व्यक्त किया।
छात्रों के लिये आज के तकनीकी युग में कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है इसलिए इन छात्रों के लिए ये सुविधा प्रदान की गई।
इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला, श्यामकिशोर , तरुण कुमार एवं विनोद ध्यानी उपस्थित रहे।



