उत्तराखंडदेहरादून

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग बर्दाश्त नही : एस एस पी।

देहरादून : कन्ट्रोल के माध्यम से स्विफ्ट कार में सवार युवकों द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग किये जाने तथा उसमें 01 युवक के घायल होने की सूचना कोतवाली पटेलनगर को प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घटना के सम्बंध में आस-पास के लोगो से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

उक्त घटना में घायल युवक साहिल को उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु महंत इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन व मौके पर मौजूद लोगो से पूछताछ में तथ्य प्रकाश में आये कि दो पक्षो के मध्य पुराने विवाद के चलते उक्त मारपीट व फायरिंग की घटना घटित हुई, जिसमें एक पक्ष से सुजल, अशुंल, आदित्य, आर्यन, विशाल, दक्ष, साहिल व अन्य युवकों द्वारा लाठी-डंडों से दूसरे पक्ष के युवकों गुरमीत, रमन, अमन तथा रोहित के साथ मारपीट व वाहन में तोडफोड की गई थी तथा दूसरे पक्ष से गुरमीत व उसके साथियों द्वारा प्रथम पक्ष के युवकों पर पहले आई0टी0एस0 काॅलेज के पास फायरिंग की गई तथा प्रथम पक्ष के युवकों द्वारा इनका पीछा करने पर कार सवार युवकों द्वारा शिमला बाईपास रोड, सेंट ज्यूडस चैक के पास उन पर दोबारा फायर किया गया, जिसमें 01 युवक साहिल को गोली लग गई।

दोनो पक्षों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर की गई मारपीट व फायरिंग की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा उक्त स्थान से गुजर रहे व्यक्तियों के जीवन को भी भय उत्पन्न हुआ, जिसका सज्ञांन लेते हुए पुलिस द्वारा दोनो पक्षों के 11 नामजद व अन्य अज्ञात युवकों के विरूद्व सार्वजनिक स्थान पर घातक हथियारो से हिंसा कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने, शान्ति भंग करने पर कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0- 545/26, धारा 125/191(2)/3(5)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद 04 अभियुक्तों (1) सुजल पाल (2)आदित्य मलिक (3) अशुंल (4) आर्यन को गिरफ्तार किया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

*नाम पता अभियुक्त*

1-सूजल पाल पुत्र अरविन्द कुमार, निवासी जलालाबाद भवन जिला शामली उ0प्र0, उम्र 21 वर्ष

2-आदित्य मलिक पुत्र कविन्द्र मलिक निवासी चन्द्रणी कौशल्या एनक्लेव पटेलनगर उम्र 23 वर्ष

3-अंशुल पुत्र शिव कुमार निवासी शिकारपुर थाना मंगलौर जिला हरिद्वार हाल प ता मेडिकल काँलेज के पास पटेलनगर उम्र 23 वर्ष

4-आर्यन पुत्र कुलवीर सिहं निवासी बरसी थाना तीतरो जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष

 

*पुलिस टीमः-*

 

1- निरी0 विनोद गुंसाई, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर

2-व0उ0नि0 प्रमोद शाह

3-उ0नि0 विनोद कुमार

4-उ0नि0 ओमवीर सिंह

5-उ0नि0 बलवीर सिंह रावत

6-कानि0 राजदीप मलिक

7-कानि0 राहुल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button