उत्तराखंडदेहरादून

वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान इस तरह रहेगा ट्रैफिक प्लान।

देहरादून : रुट डाइवर्ट का समय।

 

*दिनांक 19/08/2026 को दोपहर 13.00 से 15.30 बजे तक*

 

*दिनांक 20/08/2026 को प्रातः 08.30 से 10.30 बजे तक*

 

*दिनांक 20/08/2026 को दोपहर 12.00 बजे से 15.00 बजे तक*

 

■ *ऋषिकेश से देहरादून शहर / मसूरी आने वाले वाहनों के लियेः-*

 

रानीपोखरी भोगपुर – थानों – 06 नम्बर पुलिया – सहस्त्रधारा क्रासिंग – सर्वे चौक होते हुए देहरादून शहर में प्रवेश कराया जायेगा तथा मसूरी हेतु सहस्त्रधारा क्रासिंग – आईटी पार्क – साईं मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।

 

■  *हरिद्वार से देहरादून शहर/मसूरी आने वाले वाहनों के लियेः-*

 

भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन – डोईवाला चौक – दूधली मार्ग की ओर भेजते हुए कारगी चौक से देहरादून शहर की ओर प्रवेश कराया जायेगा तथा मसूरी जाने वाले वाहनों को कारगी चौक – आईएसबीटी – शिमला बाईपास – जीएमएस रोड – कैन्ट – अनारवाला होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।

 

■  *आशारोडी / प्रेमनगर क्षेत्र से से मसूरी जाने वाले वाहनों के लियेः-*

 

आशारोडी / प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी – शिमला बाईपास – जीएमएस रोड – बल्लूपुर चौक – कैन्ट – अनारवाला होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।

 

■  *देहरादून शहर से हरिद्वार / ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लियेः-*

 

कारगी चौक – दूधली मार्ग – डोईवाला चौक – भानियावाला सर्विस लेन – लालतप्पड – नेपाली फार्म तिराहा होते हुए ऋषिकेश / हरिद्वार की ओर भेजा जायेगा।

 

■ *मसूरी से हरिद्वार / ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लियेः-*

 

जे०पी० बैंड – बार्लोगंज – कुठाल गेट – ओल्ड मसूरी रोड – सांई मन्दिर – काठ बंगला पुलिया – किरशाली चौक – आईटी पार्क – सहस्त्रधारा क्रासिंग – 06 नम्बर पुलिया – महाराणा प्रताप चोक- थानो रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा।

 

■   *ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहनों के लियेः-*

 

सर्वे चौक – सहस्त्रधारा क्रासिंग – आईटी पार्क – साईं मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।

 

■  *घण्टाघर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लियेः-*

 

ग्रेट वैल्यू – कैनाल रोड – काठ बंगला पुल – सांई मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।

 

■ *हाथीबडकला / दिलाराम से मसूरी जाने वाले वाहनों के लियेः-*

 

दिलाराम – ग्रेट वैल्यू – कैनाल रोड – काठ बंगला पुल – सांई मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।

 

*डायवर्जन प्वाईंटः-*

 

1- भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी)

2- भानियावाला फ्लाई ओवर

3- डोईवाला थाने से 100 मी0 आगे दूधली रोड

4- कारगी चौक

5- शिमला बाईपास चौक

6- एनेक्सी तिराहा

7- सहस्त्रधारा क्रासिंग

8- साईं मन्दिर, राजपुर रोड

9- दिलाराम चौक

10- ग्रेट वैल्यू तिराहा

11- सांई मन्दिर तिराहा

12- कुठालगेट तिराहा

 

*अपील / एडवाइजरीः-*

 

■ यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित डायवर्जन एवं रूट प्लान का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों का प्रयोग न करें।

 

■ किसी भी दशा में अपने वाहन मुख्य मार्ग, सड़क के किनारे अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर पार्क न करें, जिससे यातायात बाधित हो।

 

■ अपने गन्तव्य तक पहुँचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

 

■ अति आवश्यक सेवा (Ambulance, Police, Fire आदि) के वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा। इसके अतिरिक्त आवश्यक सेवाएं (पेट्रोल / दूध / गैस / सब्जी) के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से पास कराया जायेगा।

 

■ NO Parking Zone में वाहन खडा करनें पर Traffic Crane द्वारा Vehicle को टो किया जायेगा तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

 

■ धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

 

■ किसी भी असुविधा से बचने के लिए यातायात प्लान का पालन करें।

 

■ ट्रैफिक सम्बन्धी अपडेट्स पाने के लिए देहरादून पुलिस तथा ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज (Facebook / Instagram) को फोलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button