
देहरादून : सचिव / आयुक्त परिवहन रविनाथ रमन द्वारा आज आरटीओ कार्यालय देहरादून में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए बनायी गई स्पेशल पर्पस व्हीकल का अनुश्रवण लिया गया, साथ ही देहरादून एवं हरिद्वार में बनाए जा रहे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशंस की वस्तुस्थिति देखी व कार्यवाही संथा को टाइम लाइन के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया ।
व्लेक्ट्रिक बसेस व अन्य बसों के देहरादून की 100 एवं हरिद्वार की 37 के रूट रेशनलाइज़ेशन के लिए निर्देशित किया गया , जिसमे छोटे रूट्स पर फोकस रहे और फ्रीक्वेंसी ज्यादा रहे, मुख्य उद्देश्य है कैसे लोगों को प्रेरित किया जाए कि वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम का उपयोग करें ।
उसके उपरांत सचिव द्वारा आरटीओ ऑफिस में वाहन में गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन एवं सारथी में ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को बारीकी से सिस्टम पर देखा, निर्देश दिए गए कि कार्यालय में आने वाले आवेदकों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो और मिल भूत सुविधाएं जैसे पानी , टॉयलेट आदि उपलब्ध रहे ।
निरीक्षण के समय :
अपर परिवहन सचिव रीना जोशी , अपर परिवहन आयुक्त एस के सिंह , उप आयुक्त परिवहन सुनील शर्मा , आरटीओ प्रशासन देहरादून संभाग संदीप सैनी , आरटीओ प्रवर्तन देहरादून संभाग अनीता चमोला , जीएम रोडवेज पवन मेहता, दीक्षित जी एआरटीओ प्रशासन देहरादून चक्रपाणि मिश्रा , एआरटीओ हरिद्वार निखिल शर्मा एवं नेहा झा व स्मार्ट सिटी एवं अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।



