

ऋषिकेश : बहुजन समाज पार्टी विधानसभा इकाई ऋषिकेश के द्वारा एक बैठक का आयोजन बापू ग्राम स्थित हरिद्वार रोड पूर्व जिला प्रभारी प्रदीप कुमार के कार्यालय पर किया गया, जिसमें बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से अति लोकप्रिय बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया, सभा में 2 मिनट का मौन धारण किया गया तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ बसपा नेता महावीरसिंह हल्द्वानी तथा कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ बसपा नेता , प्रदीप कुमार ने किया, बैठक में ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी, बृजेश कुमार निगम, विधानसभा प्रभारी बृजमोहन राजभर,महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव, विधानसभा,महासचिव रवि कुमार गौतम, राजकुमार राज सरल चौहान,एसपी गुप्ता,संदीप गुप्ता,अनिल गुप्ता ,चंद्रप्रकाश शैलेंद्र धीरज कुमार सुरेंद्र जायसवाल, शिव तिवारी अशोक कुमार ,जसवंत कुलदीप मचल शोभाराम ,जगदीश जाटव, प्रिंस कुमार ,सत्यम कुमार ,विक्रम सिंह, जितेंद्र, शुभम जाटव , भानु प्रकाश ,रामकुमार ,अतुल कुमार, वीर सिंह भारती,गौतम वेदपाल नई, सुशील कुमार, सरल चौहान शोभाराम जाटव, विक्रम सिंह, इंदर सिंह कटकवाल सहित बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे,।



