उत्तराखंडदेहरादून

शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ने की नई कार्यकारिणी की गठित।

देहरादून : उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित शिवसेना के संगठनात्मक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना पक्ष प्रमुख एकनाथ शिंदे तथा राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय समन्नवत राज सिंह चंदेल ने सागर रघुवंशी को शिवसेना उत्तराखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक राज सिंह चंदेल ने कहा कि शिवसेना उत्तराखण्ड में संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, उन्होंने कहा कि संगठन में समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर शिवसेना को बूध स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी पूर्व में युवा सेना उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रमुख एवं शिवसेना के सह कार्यवाहक प्रमुख की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके है, उनके नेतृत्व में सदस्यता अभियान के माध्यम से हजारों युवाओं को शिवसेना से जोड़ने का उल्लेखनीय कार्य किया गया है। संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क में उनके योगदान को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से आए पूर्व सैनिकों, अधिवक्ताओं, युवा साथियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े 1000 से अधिक लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

उत्तराखण्ड की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें मनोज सरीन को प्रदेश मुख्य उपाध्यक्ष, संजीव मैठाणी को प्रदेश प्रवक्ता, सुमित चौधरी एवं प्रकाश भट्ट को प्रदेश महासचिव, दीपक बौहान को प्रदेश महामंत्री, शिवम कुमार को प्रदेश प्रचारक, इंदेश गुप्ता को प्रदेश मुख्य सचिव, सुनील सेनी, रोहित सेनी, संजय कन्नौजिया, रितिबल शर्मा, गौरव ठाकुर, राज वर्मा, अभिनाश कुमार, जितेंद्र कुमार, मनवर सिंह, विकास शर्मा एवं राजू को प्रदेश सचिव, तथा आनंद, कुलदीप, विकास राजपूत, अनिल वर्मा, रवि दिवाकर, राधे दिवाकर, अनिल रघुवंशी, हंसराज रघुवंशी, रमेश चंद, विनय भट्ट एवं चेतन पांडे को प्रदेश सह सचिव नियुक्त किया गया। वहीं पुरान भट्ट को कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष, योगेश भट्ट को गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष, मुनिश चौहान (देहरादून), अरुण कश्यप (ऊधम सिंह नगर) एवं रजत जोशी (पिथौरागढ़) को जिला अध्यक्ष तथा मजीत भट्ट को देहरादून महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर अपने संबोधन में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने कहा, “शिवसेना के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसे में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊँगा। हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड के प्रत्येक बूध, वार्ड, नगर और जिले तक शिवसेना का मजबूत संगठन खड़ा करना है। शिवसेना की राष्ट्रवादी एवं जनहितकारी विचारधारा को घर-घर पहुँचाकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button