उत्तराखंडदेहरादून

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन।

देहरादून : परिवहन उप निरीक्षकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज १० जुलाई २०२६ को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में परिवहन विभाग के सहायक निदेशक नरेश संगल एवं जेपीआरआई के सुमित ढुल द्वारा प्रशिक्षुओ को सड़क सुरक्षा एवं क्रैश इनवेस्टीगेशन विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सनत कुमार सिंह, अपर परिवहन आयुक्त, राजीव कुमार मेहरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त, दिनेश चन्द पठोई, उप परिवहन आयुक्त, शैलेश तिवारी, उप परिवहन आयुक्त, सुनील शर्मा, उप परिवहन आयुक्त, डॉ अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन एवं संदीप सैनी, संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन, देहरादून के अतिरिक्त सहायक निदेशक, लीड एजेंसी और मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। अंत में अपर परिवहन आयुक्त महोदय द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गये।

परिवहन विभाग के अन्तर्गत बाईक स्कवॉयड का गठन वर्ष 2022-23 मंे किया गया था। वर्ष 2023-24 से वर्ष 2025-26 तक उक्त दलों द्वारा 244524 वाहनों का चालान किया गया, जिसके फलस्वरूप रूपये 9.12 करोड़ का प्रशमन शुल्क वसूला गया, प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रास लेवल तक विभागीय कार्मिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाया जाना है।

सहायक निदेशक, सड़क सुरक्षा संगल द्वारा उन्हें सड़क सुरक्षा के वर्तमान परिदृश्य, मोटरयान चालन विनियमन 2017 के प्रावधानों, भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित पीएम-राहत योजना, गुड समेरिटन योजना, हिट एण्ड रन प्रकरणों, दुर्घटना राहत निधि के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी, वहीं सुमित ढुल द्वारा उन्हें दुर्घटना के उपरान्त वाहनों की तकनीकी जॉच के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button