भीषण सड़क हादसा : ऑटो ड्राइवर समेत छह लोगों की मौत, तीन गंभीर।

चिक्काबल्लापुर (कर्नाटक) : कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में बागेपल्ली के निकट रविवार को कार और सड़क किनारे खड़ी लॉरी की चपेट में एक ऑटोरिक्शा के आ जाने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
यह घटना रविवार दोपहर चिक्काबल्लापुरा जिले के बागेपल्ली में नेशनल हाईवे 7 पर सुंकलम्मा मंदिर के पास हुई. ऑटोरिक्शा में चालक के अलावा नौ महिला मजदूर सवार थीं, जो मजदूरी कर घर लौट रही थीं।
जिला पुलिस अधीक्षक कुशल चौकसे ने बताया कि ऑटो रिक्शा राजमार्ग से उतरकर बागेपल्ली की ओर जा रहा था कि तभी एक कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. उन्होंने बताया, “कार ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी. एक लॉरी भी सड़क किनारे खड़ी थी. ऑटोरिक्शा, कार और लॉरी के बीच दब गया.’’टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटोरिक्शा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें ऑटो ड्राइवर और पांच महिला मजदूर समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में ऑटो ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौके पर ही दम तोड़ दिया.जबकि एक महिला की अस्पताल में इलाज के बिना ही मौत हो गई. मरने वालों में ऑटो ड्राइवर अंजिनप्पा (35), उमादेवी (25), विजया (40), लक्ष्मम्मा (50), सरोजम्मा (55) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अरुणम्मा (45) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. घायलों में गंगादेवी, लक्ष्मदेवी और रथम्मा की हालत गंभीर है. उन्हें बागेपल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि सभी महिलाएं बागेपल्ली शहर की रहने वाली है।


