उत्तर प्रदेशक्राइम

UPSC की तैयारी कर रही एक युवती से लखनऊ में गैंगरेप।

लखनऊ : जौनपुर से दिल्ली जा रही थी, उसे चारबाग स्टेशन पर एक परिचित लड़के ने ट्रेन से उतार लिया, इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में अपने रूम ले गया। वहां उसने कॉफी में नींद की गोली मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। रेप किया। बाद में शाम को उसके साथ के एक लड़के ने रेप किया, दूसरे दिन दोनों लड़कों के साथ एक और लड़का शामिल हो गया। तीनों ने मिलकर बारी-बारी से युवती से रेप किया।

18 मई इस वारदात का लगातार तीसरा दिन था। उस दिन भी दिनभर रेप करने के बाद परिचित लड़के ने चारबाग के लिए कैब बुक की। सुहेलदेव एक्सप्रेस से स्लीपर टिकट पर युवती को दिल्ली भेज दिया। डरी-सहमी युवती ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घरवालों ने रेलवे हेल्पलाइन पर बात करके युवती के लिए मदद मांगी। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती का परिचित लड़का शिवम यादव जौनपुर के जलालपुर का रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button