
दुर्गाधार–तिलवाड़ा मार्ग पर कार पलटी, तीनों यात्री सुरक्षित
रुद्रप्रयाग जिले के दुर्गाधार–तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर बावई के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे, जो सौभाग्य से पूरी तरह सुरक्षित रहे।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई कार को सुरक्षित तरीके से सीधा कर सड़क से हटाया गया, जिससे यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका।
बताया जा रहा है कि कार में सवार तीनों लोग दिल्ली के निवासी हैं और तुंगनाथ–चोपता घूमने जा रहे थे। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।



