उत्तराखंडदेहरादून

वीवीआईपी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लगाए गए 2350 वाहन।

देहरादून  : प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों, प्रशासन, पुलिस एवं विकास विभाग द्वारा की गई मांग के अनुरूप परिवहन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

परिवहन विभाग द्वारा कुल लगभग 2350 वाहनों की उपलब्धता कराई गई, जिसमें से करीब 1650 वाहन जनपद देहरादून से तथा लगभग 700 वाहन जनपद हरिद्वार से उपलब्ध कराए गए। इन वाहनों का उपयोग विभिन्न लाभार्थियों के आवागमन हेतु किया गया।

इस कार्य में विभिन्न यूनियनों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिनमें प्रमुख रूप से मैक्सी यूनियन, बस यूनियन, सिटी बस यूनियन, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहन स्वामी यूनियन, ऋषिकेश में टीजीएमओ एवं स्कूल वाहन समिति यूनियन शामिल रहे। सभी यूनियनों द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों का इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रभावी रूप से उपयोग किया गया।

पूरे प्रबंधन को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु परिवहन विभाग की तीन टीमों का गठन किया गया। जनपद देहरादून में एआरटीओ विकासनगर, एआरटीओ देहरादून एवं एआरटीओ ऋषिकेश द्वारा तथा जनपद हरिद्वार में एआरटीओ रुड़की एवं एआरटीओ हरिद्वार द्वारा वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

वाहनों की ईंधन आपूर्ति, वाहन चालकों के साथ समन्वय एवं समयबद्ध संचालन एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे परिवहन विभाग द्वारा कुशल प्रबंधन एवं समन्वय के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। विभाग द्वारा सभी लाभार्थियों हेतु समय पर वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

परिवहन विभाग द्वारा इस अवसर पर सभी यूनियनों एवं संबंधित व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, इस आयोजन को सफल बनाने हेतु भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button