
देहरादून : उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के आवास जाकर मुलाकात की, प्रतिनिधिमंडल ने केबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया, उनके सहयोग एवं प्रयासों से प्रदेश में कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया पदोन्नति हुई व सुपरवाइजर बनी।
वर्तमान में चल रही आंगनबाड़ी कार्यकतियों की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया उन्होंने प्रतिमंडल की समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समाधान करने का आश्वासन दिया।
आंगनवाड़ी केंद्र किराए के भवनों में संचालित किया जा रहे है, भवन किराया की धन राशि शासनादेश में संशोधन करने हेतु, किराए की धनराशि माता समिति के खाते में दी जाए, ना कि भवन स्वामी के खाते में।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय से संबंधित, किस माह का मानदेय आ रहा है, वह स्पष्ट नहीं होता असमंजस स्थित है, पासबुक में अंकित होना चाहिए कि किस महीने का मानदेय आया है।
2021 करोना काल में विभाग द्वारा सेनेटरी नैपकिन पैड महिलाओं एवं किशोरियों को लाभ देने के उद्देश्य से निशुल्क वितरण के आदेश दिए गए, और निशुल्क ही वितरण किए गए ,वर्तमान में विभाग द्वारा कोरोना काल में निशुल्क दिए गए, सेनेटरी नैपकिन पैड के रुपए जमा करने का दबाव बनाया जा रहा, जिसको की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां जमा करने में असमर्थ हैं।
पिछले दिनों विभाग द्वारा जो सेनेटरी नैपकिन केंटो में भिजवाए गए कई जगहों पर₹15 में बिक्री हेतु कहा गया है, लेकिन लाभार्थी वर्ग इसको नहीं खरीद रहे हैं, इसलिए निवेदन है कि पूर्व की भांति 6 रुपए में ही इसकी बिक्री के आदेश दिए जाएं।
विभाग द्वारा स्मार्टफोन ऑन लाइन कार्य करने के लिए उपलब्ध कराए गए, लेकिन सिम रिचार्ज की धनराशि अत्यधिक कम होने से समस्या आ रही है, कृपया इस धनराशि को बढ़ाया जाए।
पोषण ट्रैक्टर में फेस कैप्चर में आ रही समस्याओं को, मंत्री को अवगत कराया गया।
साथ ही मंत्री से इस माह के अंत तक, सभी संगठनों के साथ, एक बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया गया, जिसमें विभागीय उच्च अधिकारी भी सम्मिलित रहे, दिया
जिसमें मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक सभी संगठनों के साथ संयुक्त बैठक की जाएगी।
अंत में मानदेय वृद्धि के विषय में चर्चा की गई जिस पर उन्होंने कहा कि कुछ समय और इंतजार करें, इस पर सरकार में एक्सरसाइज चल रही है विचार मंथन हो रहा है,संतोषजनक मानदेय वृद्धि की जाएगी।
सभी बहनों से अनुरोध है कृपया अपने ब्लॉक एवं जिला स्तरीय समस्याओं को नोट कर प्रदेश पदाधिकारी तक पहुंचाने की कृपा करें।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल, जिला संयोजिका मधु पुंडीर, शहर अध्यक्ष तनु बाबा, रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष नीलम चौहान, बिन्नी देवी, ब्लॉक अध्यक्ष सविता सजवान, मालती रावत, आप सभी बहनों का आभार व्यक्त किया।



