उत्तराखंडकुमाऊँ

कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर दो वाहन पलटे, मची चीख-पुकार।

नैनीताल : कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया. जहां प्रिया बैंड के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया. बताया जा रहा है कि वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रैवलर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गया. जिसमें वाहन में सवार पर्यटक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं, इस टेंपो ट्रैवलर के ठीक पीछे चल रहा दूसरा ट्रैवलर भी सड़क पर पलट गया. जिसमें सवार 10 पर्यटक भी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में कुल 17 पर्यटक सवार थे, जो नैनीताल भ्रमण के बाद गाजियाबाद लौट रहे थे, अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची. राहत-बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल कालाढूंगी अस्पताल भेजा गया।

पहले वाहन के पलटने के ठीक पीछे आ रहा दूसरा टेंपो ट्रैवलर भी अनियंत्रित होकर पलट गया. इस वाहन में 11 यात्री सवार थे, जिनमें से 6 लोग घायल हो गए. इस तरह दोनों हादसों में कुल 28 यात्रियों में से 11 लोग घायल हुए है, पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, इस हादसे में दो पर्यटकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है.

वहीं, अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है, डॉक्टरों की मानें तो गंभीर घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है, प्रारंभिक तौर पर ब्रेक फेल होना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button