उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

दूसरों की जान से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त : एसएसपी।

देहरादून : दिनांक 19/03/2026 को डी0एल0 रोड पर इनोवा वाहन को खतरनाक ढंग से सड़क पर दौड़ाकर 01 व्यक्ति की मृत्यु कारित करने तथा 02 लोगो को गंभीर रूप से घायल करते हुए कई अन्य वाहनो को क्षतिग्रस्त करने वाले इनोवा वाहन चालक अभियुक्त गुनीत सिंह को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था, जिसके विरुद्ध घटना में मृतक व्यक्ति रोहित फिलिप के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर पर कोतवाली डालनवाला में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मु0अ0सं0- 47/2026 धारा- 105,125(B),281,324(6) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे आज दिनांक 20/03/2026 की प्रातः अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार करते हुए मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां अभियुक्त द्वारा जानबूझकर किये गए उक्त कृत्य के लिए पुलिस द्वारा मा० न्यायालय के समक्ष अभियुक्त के विरुद्ध मजबूत पैरवी करते हुए माननीय न्यायालय से उसका न्यायिक रिमांड स्वीकृत करवाते हुए उसे जेल भेजा गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

गुनीत सिंह पुत्र विरेन्द्र पाल सिंह निवासी 4/6 इन्दर रोड, थाना डालनवाला, उम्र 43 वर्ष

*घटना में प्रयुक्त वाहन :-*

इनोवा कार संख्या- UK07DF1795 रंग सफेद

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 विक्की टम्टा, चौकी प्रभारी करनपुर

2- उ0नि0 जयपाल सिंह

3- का0 प्रवीन भण्डारी

4- का0 प्रेम सिंह रावत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button