18 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद।

लखनऊ : राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को बैंकॉक से आए दो यात्रियों के पास से लगभग 18 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया गया।
हाइड्रोपोनिक वीड की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत 17 करोड़ 96 लाख रुपये आंकी गई है. दोनों तस्कर बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे थे, जहां पर राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने उन्हें पकड़ा. दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी एयर एशिया की उड़ान संख्या FD-146 बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे थे. दो यात्रियों के पास से 12 पॉलिथीन में पैक किया हुआ हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ है. डीआरआई की टीम ने प्रतिबंधित सामग्री को अपने कब्जे में लेते हुए दोनों यात्रियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
प्रतिबंधित सामग्री की जांच के बाद दोनों यात्रियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपियों की पहचान यूपी के मोहम्मद फराज और झारखंड की नीतू के रूप में हुई है।
कस्टम आयुक्त मयंक शरण शर्मा ने बताया कि बैंकॉक से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट के यात्रियों की कस्टम जांच के दौरान दो यात्रियों को डीआरआई की टीम ने संदेह होने पर रोका था. उनके पास से लगभग 17 किलो से अधिक प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ है. दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



