
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस संबंध में अंतिम निर्णय लेने के लिए मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1,700 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है
चुनावी मोड में सरकार, कैबिनेट बैठक पर टिकी थीं निगाहें।
आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से भी शुक्रवार की कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार के पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी होने के साथ ही सत्तारूढ़ संगठन और सरकार चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।
ऐसे राजनीतिक माहौल में हुई कैबिनेट बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर लगना अहम माना जा रहा है। खासकर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय से जुड़े फैसलों पर प्रदेशभर की निगाहें थीं। अब देखना होगा कि कैबिनेट से मंजूर प्रस्तावों को किस समय और किस तरह लागू किया जाता है।
कैबिनेट बैठक में इन 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर :-
उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजन को मिली मंजूरी।
सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को मिली मंजूरी। संगठित कर्मकारों के साथ अब असंगठित कर्मकारों को भी किया गया शामिल।
ESI में फार्मासिस्ट की सीधी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता में किया गया संशोधन. अब डी. फार्मा के साथ ही बी. फॉर्मा के लोग भी बन सकेंगे फार्मासिस्ट।
चीनी मिलों को मिलने वाले लोन के लिए सरकार ने गारंटर देने पर बनी सहमति।
उत्तराखंड एक्स-रे तकनीशियन नियमावली में संशोधन को मिली मंजूरी।
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने वाले छात्रों के साथ दो साल का होगा बॉन्ड. पीजी कोर्स पूरा होने के बाद राज्य में दो साल तक देनी होगी अपनी सेवाएं।
उत्तराखंड पेयजल योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव नीति, 2026 के प्रख्यापन को मिली मंजूरी।
प्रदेश निर्माण कार्यों के लिए इम्पैनल संस्थानों में से NHIDCL को सूचीबद्ध से हटाया गया।
विधानसभा मानसून सत्र के सत्रावसान को मिली मंजूरी।
सेतु आयोग के विभागीय ढांचे को मिली मंजूरी.
उप आबकारी आयुक्त के 5 और सहायक आबकारी आयुक्त के 6 पदों के सृजन को मिली मंजूरी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाने के लिए सीएम को किया गया अधिकृत।
उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2026 को मिली मंजूरी।
आशा कर्मचारियों के मानदेय को 1700 रुपए बढ़ाने की मिली मंजूरी अभी तक 8300 रुपये मिलते थे अब मानदेय बढ़ाने के बाद उनको 10000 रुपए का मानदेय मिलेगा।



