
नई दिल्ली : ‘बिना सबूत के फंसाया, आरोप में कोई दम नहीं’.. दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल को बरी करते हुए कोर्ट ने कहा ? दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आज बरी कर दिया।
अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट में ठोस सबूतों की कमी बताते हुए एजेंसी को कड़ी फटकार भी लगाई। आम आदमी पार्टी के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाते समय राउज ऐवन्यू कोर्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।
सीबीआई द्वारा लगाया गए आरोप में कोई दम नहीं मिला, कोई आपराधिक षड्यंत्र नहीं मिला। कोर्ट ने कहा कि प्रॉसिक्यूशन अपना केस साबित करने में विफल रहा है।



