उत्तराखंडदेहरादून

सौरभ आहूजा को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी।

देहरादून : मोहित नवानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के साथ सौरभ आहूजा की शिष्टाचार भेंट संपन्न हुई। इस दौरान संगठन की भावी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्रहित के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

भेंट के अवसर पर गैर-राजनीतिक संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा में समाजसेवक व राजनीतिज्ञ सौरभ आहूजा को राष्ट्रीय महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर युवा साथी रुद्रेश प्रताप शर्मा, शिवम पांडेय, डिंपल गुसाईं, मिथुन एवं उदित पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को सशक्त बनाने एवं समाजसेवा के कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button