उत्तराखंडदेहरादून

परिवहन विभाग ने चलाया स्कूल वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान।

देहरादून : संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा देहरादून द्वारा जनपद देहरादून में स्कूल वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना तथा मोटरयान अधिनियम एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन कराना है।

अभियान के दौरान प्रवर्तन दल द्वारा विभिन्न विद्यालयों के बसों एवं वैन की सघन जांच की गई। जांच में फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट-एड बॉक्स, जीपीएस, सीसीटीवी, स्पीड गवर्नर तथा चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं बैज आदि की जांच की गई।

जांच के दौरान मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध चालान/सीज की कार्यवाही की गई तथा वाहन स्वामियों को निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। अभियान का नेतृत्व श्री पंकज श्रीवास्तव, एआरटीओ (प्रवर्तन), देहरादून के नेतृत्व में निम्न अधिकारियों की टीम द्वारा संचालित किया गया—

एम.डी. पपनोई – परिवहन कर अधिकारी

श्वेता रौथाण – परिवहन कर अधिकारी

प्रज्ञा पंत – परिवहन कर अधिकारी

शशिकांत – परिवहन उप निरीक्षक

आनंद रतूड़ी – परिवहन उप निरीक्षक

कुशल बिष्ट – परिवहन उप निरीक्षक

अरविंद भगत – परिवहन उप निरीक्षक

विशेष चेकिंग अभियान देहरादून शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे आशारोड़ी, आईएसबीटी, रिस्पना पुल, कुआंवाला, नेहरू कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, प्रेम नगर आदि में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान निम्न कार्यवाही की गई—

कुल चालान: 170

स्कूल वैन/बस से संबंधित चालान: 36

सीज की गई स्कूल वैन/बसें: 22

सुरक्षा मानकों, परमिट शर्तों, फिटनेस प्रमाणपत्र एवं मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग विद्यालयी बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। ऐसे विशेष प्रवर्तन अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

परिवहन विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल मानकानुसार पंजीकृत एवं सुरक्षित स्कूल वाहनों का ही उपयोग करें, बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button