
देहरादून : सिख अधिवक्ता पर विवादित शब्द बोलने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आज पोंटा साहिब गुरुद्वारा पहुंचे, जहाँ उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अरदास कर माफी मांगी और जोड़ा घर व लंगर में सेवा दी।
कोर्ट परिसर में हुए कार्यक्रम में अनजाने में निकले शब्दों पर उठी नाराज़गी के बाद रावत बार काउंसिल भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने अधिवक्ताओं से बातचीत कर कहा कि उनकी मंशा किसी समाज को आहत करने की नहीं थी।
रावत का कहना है कि यदि उनके बयान से किसी को ठेस पहुँची तो वे खेद व्यक्त करते हैं, जबकि अधिवक्ताओं ने उनकी सफाई सुनने के बाद मामले को वहीं शांत मान लिया।



