उत्तराखंडदेहरादून

आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन।

देहरादून :  सीटू से संबध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य महानिदेशक को ज्ञापन भेजे।

इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, सीटू प्रांतीय सचिव लेखराज, यूनियन कि प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे. प्रांतीय महामंत्री लोकेश देवी,जिला अध्यक्ष सुनीता ने इस अवसर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पुरे देश मे आशाये अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र कि भाजपा सरकार द्वारा कहा गया कि उनके द्वारा मानदेय 3500रु पिछले 6 माह से बढ़ा दिया है किन्तु उत्तराखण्ड मे आशाओ को नहीं मिला इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा कि सरकार द्वारा आशाओ से काम तो बहुत लिया जा रहा है किन्तु भुगतान नहीं किया जा रहा है जबकि आशाओ के सेवानिवृती कि उम्र को 60 वर्ष करने कि खिलाफत कि गयी है उन्होंने मांग की कि आशाओ कि सेवानिवृती कि आयु 65 वर्ष होनी चाहिए तथा सेवानिवृति के पश्चात आशाओं को ग्रेज्यूटी, पेंशन दी जानी चाहिए तथा सामाजिक सुरक्षा दी जानी चाहिए।

इस अवसर पर वक्ताओ ने एक स्वर मे कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम सहितायें लागु कर मजदूरों के अधिकार समाप्त कर मजदूरों को गुलामी के अँधेरे मे डालना चाहती है जिसका पुरे देश मे विरोध किया जा रहा है उन्होंने 9 जुलाई कि सफल हड़ताल के लिए आशाओ को बधाई दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय से प्रशासनिक अधिकारी राजीव कपिल के द्वारा ज्ञापन भेजे गये।

इस अवसर पर सीमा शर्मा. सुनीता चौहान.नीरा कंडारी. सुशील जोशी. रत्ना देवी.मंजू कनेरी.सुनीता पाल.स्नेह लता. नीलम संगीता नेगी. सरिता नौटियाल. साक्षी. यशोदा. सुमित्रा. कीर्ति. मीनू गुप्ता. किरण शर्मा. सचि तिवारी. अनीता अग्रवाल. रजनी शर्मा. सरोज. सरोज बाला. सुनीता.सुशीला. राजकुमारी. शिवकुमारी.मेहरून.राधा गुप्ता.अनीता पाल. शिव काला. मंजू. सविता. सरिता.शिवानी.साक्षी.ममता आशा. सीमा आदि बड़ी संख्या मे आशाये उपस्तिथ थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button