उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत।

मैनपुरी : यूपी के मैनपुरी में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया. बेवर थाना क्षेत्र के नगला ताल स्थित एनएच 34 पर शुक्रवार को एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए ट्रक से टकरा गई. सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की की मौत हो गई, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि सभी लोग बर्थडे पार्टी मनाकर वापस लौट रहे थे. सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगने से एक घंटे तक जाम लग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाम को खुलवाया और आवागमन चालू कराया. राहगीरों ने बताया कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए है, जो दो हिस्सों में बंट गई है।

मैनपुरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि बेवर थाना क्षेत्र में एक कार सवार लोग आगरा से छिबरामऊ जा रहे थे. बारिश होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर के पार जाकर जीटी रोड पर दूसरी साइड से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें कार चालक दीपक चौहान, दो महिलाएं और दो बच्चों की मौत हो गई है. सभी मैनपुरी के ही रहने वाला हैं. फिलहाल यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button