
देहरादून : निरंजनपुर मोहल्ले में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली वार्ड-76 की पार्षद पूनम पुंडीर की बेटी कोमल पर करीब छह लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उन्हें पेट सहित कई जगह काट लिया।
घायल कोमल ने किसी तरह खुद को बचाया और परिजनों को सूचना दी। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने मदद नहीं की। परिजनों ने कोमल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद नगर निगम पर लापरवाही के आरोप लगे हैं।
स्थानीय लोगों और पार्षद परिवार ने नगर निगम से मांग की है कि लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या पर तुरंत नियंत्रण किया जाए ताकि भविष्य में कोई और हादसा न हो।



