उत्तराखंडदेहरादून

दून हस्तशिल्प बाज़ार” का भव्य आयोजन।

27 व 28 मई को सैफरन लीफ में।

देहरादून : हर्षल फाउंडेशन, आई वी एफ एवं फिक्की फ्लो उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में 27 मई को देहरादून के सैफरन लीफ होटल में एक 2 दिवसीय भव्य एवं विविधताओं से भरपूर “दून हस्तशिल्प बाज़ार” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरूवात मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री सौरभ थपलियाल, मेयर देहरादून, इंद्राणी पाधी, हिमाचल टाइम्स से, अतुल गुप्ता, उद्योगपति एवं समाज सेवी, अशोक विंडलास, संरक्षक हर्षल फाउंडेशन, डा रमा गोयल, ट्रस्टी सेक्रेटरी हर्षल फाउंडेशन एवं एक्जीक्यूटिव सदस्यो ने मिलकर दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र, पौधे एवं ट्रॉफी देकर किया। डॉ रमा गोयल ने सभी अतिथियों का शब्दों से स्वागत किया। गुरु संध्या जोशी जी के शिष्यों ने एक सुन्दर nrity प्रस्तुति दी। मंच संचालन पूजा चौहान जी द्वारा बहुत सुन्दर तरीके से किया गया।

इसके बाद जो पति पत्नी अपने परिवार के साथ साथ सामाजिक कार्यो भी भी बढ़ चढकर सहयोग करने में अग्रसर रहते हैं, ऐसे 15 दंपतियों को सम्मानित किया गया।

मिलेट कुकिंग कॉम्पिटिशन किया गया। 12 महिलाओ ने भाग लिया। प्रथम नीता कंसार, दूतीय गुरप्रीत कौर एवं तृतीय निर्मल गोयल को अतिथियों सविता कपूर, विधायक, रूपा सोनी,डा सोना कौशल गुप्ता dwara

ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में जज के रूप मे पारुल अग्रवाल, अंजना वाही और अनूदिप पाराशर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लेडिज रैम्प वॉक और टैलेंट शो का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढकर बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे प्राची चन्द्रा और सोनिया आनंद रावत रहे।

निर्णायक मंडल में अंजना साहनी, अर्चना यादव, रागिनी गुप्ता और मेघा कथूरिया रहे। यह कॉम्पिटिशन 2 आयु वर्गों में किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

शाम को कवयित्री सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि विनोद उनियाल, राज्य मंत्री और राज कुमार पुरोहित रहे। कविता बिष्ट, महिमा श्री और शोभा पाराशर ने कविता पाठ किया।

इस बीच सभी महिलाओं के स्टॉल का भी आनंद लेते रहे। सभी अतिथियों एवं मेहमानों ने संस्था द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के कार्यो की सराहना की ओर कहा कि महिला सशक्तिकरण का असली उदाहरण यही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button