
उत्तराखण्ड : सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन
कैलाश रावत बने अध्यक्ष, अंकित कुमार महामंत्री
प्रशांत रावत एवं संजय कुमार बने संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष
उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की वर्ष 2025-26 हेतु नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया सूचना विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुई, जिन्हें चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनके साथ सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार एवं रामसिंह परजोली ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया।
चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यकारिणी के लिए निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया है:
अध्यक्ष: कैलाश रावत (52 मत)
महामंत्री: अंकित कुमार (51 मत)
उपाध्यक्ष: प्रशांत रावत एवं संजय कुमार (संयुक्त रूप से, 34-34 मत)
संगठन मंत्री: सत्येन्द्र बिजल्वाण (45 मत)
संयुक्त मंत्री: पारूल (निर्विरोध)
कोषाध्यक्ष: राकेश कुमार धीवान (निर्विरोध)
संयोजक/ऑडिटर: अरुण कुमार (निर्विरोध)
प्रचार मंत्री: बहादुर सिंह कन्याल (निर्विरोध)
कार्यकारिणी सदस्य: बालम सिंह नगरकोटी (निर्विरोध)
अध्यक्ष कैलाश रावत ने कहा कि नई कार्यकारिणी का प्राथमिक उद्देश्य विभागीय कार्मिकों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु उच्च अधिकारियों से समन्वय स्थापित करना रहेगा। शीघ्र ही एक मांग पत्र तैयार कर विभागीय पुनर्गठन की मांग की जाएगी।
महामंत्री अंकित कुमार ने कहा कि जनपदीय कार्यालयों की सुदृढ़ता हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी और संसाधनों के विस्तार पर बल दिया जाएगा।
नई कार्यकारिणी ने सभी कार्मिक साथियों के विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है।

