
देहरादून : सीटू से संबद्ध उत्तराखंड संविदा श्रमिक संघ शाखा हत्यारी पवार हाउस द्वारा मांगों को लेकर हथियारी पावर हाउस के श्रमिकों का चल रहा आंदोलन समझौते के बाद समाप्त समाप्त हो गया ।
इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने बताया कि पिछली 16 अप्रैल 2025 से श्रमिक अपनी प्रमुख मांगों को लेकर टूल डाउन आंदोलन चला रहे थे जिससे संविदाकार गोगल कंपनी द्वारा पूर्व में वर्गानुसार जिन मांगों पर सहमति हुई थी उनपर वेतन वृद्धि सहित कार्यवाही नहीं हुई ।
इस अवसर पर वार्ता में यूजेवीएनएल की ओर से महाप्रबंधक संजय जोशी ,इंजीनियर जितेंद्र तयाल ,एक्शन राजेश नौटियाल , डी जी,एम कुलबे , संविदाकार गोगल की ओर से संदीप कुमार , विवेक कुमार ,सीटू से जिला महामंत्री लेखराज, कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल,हरीश कुमार , यूनियन अध्यक्ष नवीन तोमर , कैलाश तोमर , संजय सिंह,जगत सिंह ,चमन सिंह ,सुनील ,सत्यपाल ,यशपाल सिंह ,कुलबीर नेगी आदि उपस्थित थे ।
समझौते में सेफ्टी शूज 10 मई तक देंगे , रात्रि भत्ता सरकारी आदेश देखने के पश्चात ही देय होगा, वेतन वृद्धि जिन श्रमिकों की नहीं हुई है उनकी उनकी वेतन वृद्धि होगी और जिनकी वेतन वृद्धि नहीं हुई है उनकी भी 40से 50 प्रतिशत वेतन वृद्धि पर 10 मई से 15 मई 2025 तक वार्ता कर की जाएगी ,सफाई कर्मचारियों को बोनस का भुगतान नहीं हुआ है संबंधित संविदाकार से वार्ता कर शीघ्र दिलाया जाएगा , वेतन पर्ची महा की 10 तारीख तक मिल जाएगी , अवकाश नगदीकरण पूर्व की भांति दिया जाएगा ,इस अवसर पर यह भी तय किया गया कि कार्यस्थल पर यूंजेवीएनएल के अधिकारी , संविदाकार के प्रतिनिधि व यूनियन प्रतिनिधियों की समन्वय समिति बनाई जाएगी जो श्रमिकों से संबंधित मुद्दों पर वार्ता कर हल करने का काम करेगी ।



