
देहरादून : हजारों की संख्या में उत्तराखंड आशा कार्यकत्री यूनियन (सीटू) ने मांगों को लेकर एल.आई. सी कार्यालय धर्मपुर में एकत्रित हुई और विधान सभा कूच किया ।इस अवसर उन्होंने मुख्यमंत्री अपने वायदे को पूरा करो जैसे नारे लगाये ।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे सहित अनेक मजदूर नेताओं ने सम्बोधित किया ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले वर्ष 3 मार्च 2024 को आशा ,आंगनवाड़ी , भोजनमाताओं से वायदा किया था कि वे इनका मानदेय लोकसभा चुनाव के पश्चात बढ़ाएंगे किंतु एक वर्ष पश्चात भी मानदेय से लेकर अन्य मांगों को पर कोई कार्यवाही नहीं की उन्होंने कहा कि सरकार यदि मानदेय सहित विभिन्न मांगों पर कार्यवाही नहीं करती है तो वे आने वाले समय में हड़ताल करने को भी बाध्य होंगे । उन्होंने 8 मार्च महिला दिवस पर भी आंदोलन की धमकी दी है ।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में आशा कार्यकत्री विधान सभा कूच में शामिल रही
मांगे
1. मानदेय में वृद्धि की जाए ।
2. आशा घर बनाया जाए
3. आशाओं का मानदेय देने में भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए
4. सेवानिवृत्ति पर ग्रेजुएटी , 5 लाख रुपए एक मुश्त मिले ।
5. न्यूनतम वेतन दिया जाए ,
6स्कीम वर्करों को कर्मकार घोषित किया जाए ।
7 45 वें व 46 वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू किया जाए ।
आदि मांगों को लेकर आज विधान सभा पर बड़ी संख्या में हिस्सेदार की
इस अवसर पर पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग लगा कर रोकने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से काफी नोक झोंक हुई ।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह द्वारा ज्ञापन लिए तथा जिसे उनके द्वारा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया ।इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा दुबे ,लोकेश ,पुष्पा खंडूरी, मधु गर्ग ,सीमा शर्मा ,नीलम, भुवनेश्वरी ,सुरेंद्र, मालती ,कांटा, कुसुम ,सुनीता, सेमवाल, बीना, सरिता ,सुनीता तिवारी, मीनू गुप्ता ,नीरा कंडारी ,नीरज रतन ,उषा ,कल्पेश्वरी, साक्षी, कीर्ति, सोमती ,सरिता ,सरोज, भारती ,सीमा पाल ,अनीता भट्ट, सुषमा ,सरिता ठाकुर ,बीना, बीना शर्मा ,सविता शर्मा,अंजुम रत्न ,सुनीता ,सुमन लता, अनुराधा, मनप्रीत, संतोष सहित आदि लोग मौजूद थे।



